बिजनौर: बिजनौर में शादी का झांसा देखकर दलित युवति से दुष्कर्म के आरोपी सिपाही की जमानत अर्जी ख़ारिज
Bijnor, Bijnor | May 7, 2024 बिजनौर में शादी का झांसा देकर दलित युवती से दुष्कर्म के आरोपी सिपाही की कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी है। गांव इनायतपुर निवासी शुभम कुमार पुत्र मनोज कुमार ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर वर्ष 2015 में दुष्कर्म किया था।और 22 में 2023 को पीड़िता का एक निजी अस्पताल में गर्भपात करा दिया था। इस मामले में कोर्ट ने आरोपी सिपाही की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।