केिशनपुर: सीएचसी किशनपुर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 161 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गयी
किशनपुर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का किया गया स्वास्थ्य जांच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनपुर में शनिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत से आए सभी गर्भवती की चिकित्सीय जांच किया गया। जिसमें परिवार नियोजन परामर्श, एएनसी,बीपी, लैब जांच, दवा सहित विभिन्न स्टॉल लगाया गया था।