केिशनपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनपुर परिसर से मोटरसाइकिल हुई चोरी, थाने में दिया गया आवेदन
किशनपुर थाना क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनपुर में अस्पताल परिसर से मोटरसाइकिल की चोरी होने को लेकर सिंगयावन निवासी ने थाने में लिखित आवेदन देकर मोटरसाइकिल बारामदगी की गुहार लगाई है। उन्होंने आवेदन में कहा है कि में अपने पत्नी बेबी देवी आशा कार्यकर्ता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनपुर पहुंचाने आया था। जहां से बाइक की चोरी हो गई।