ब्यौहारी: ब्यौहारी के वार्ड नंबर-12 में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 में जमीनी बात को लेकर विवाद हुआ है जिसमें मारपीट की घटना हुई है पुलिस ने दो लोगों पर मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शिकायतकर्ता मुन्ना राठौर की शिकायत पर दयाराम एवं अनिल पर मामला दर्ज किया है यह अपराध पुलिस ने मंगलवार की शाम 4:00 बजे दर्ज किया है।