रानीवाड़ा: रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही डेढ़ किलो अफीम दूध के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Raniwara, Jalor | Mar 29, 2024 रानीवाड़ा पुलिस ने हर्षवाड़ा गांव मे नांकाबंदी के दौरान ईनावा कार से डेढ किलो अफीम दुध को बरामद कर दो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत रानीवाड़ा थानाधिकारी देवीदान बारहठ के नेतृत्व मे एएसआई बहादुरखान ने कार्यवाही को अंजाम दिया।