रानीवाड़ा: रानीवाड़ा के करड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही दो किलोग्राम अफीम दूध के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Raniwara, Jalor | Mar 28, 2024 सांचोर जिला एसपी हरिशंकर के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध तस्करी मे लिप्त आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत करड़ा थानाधिकारी दीपसिंह ने कार्रवाई करते हुए भाटीप सरहद से मोटरसाईकिल पर आ रहे एक व्यक्ती की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से दो किलोग्राम अफीम दुध को बरामद कर आरोपी हनुमानाराम को गिरफ्तार किया गया है।