मड़िहान थाना क्षेत्र के मुस्कीरा में गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे एक निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट द्वारा आयोजित इस सिविर में 60 मोतियाबिंद रोगियों का निशुल्क ऑपरेशन के लिए चयन किया गया इसमें कल 125 नए और 150 पुराने नेत रोगियों की जांच की गई सभी को मुफ्त भोजन मुफ्त किराया व मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी।