मधेपुरा शहर के पुरानी बाजार वार्ड-10 में गुरुवार को एक ज्वेलरी दुकान पर हुए विवाद के दौरान तेजाब फेंके जाने की घटना सामने आई है। इस घटना में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों की पहचान जुलेखा खातून (55) और उनकी बेटी आसमा प्रवीण (20) के रूप में हुई है। दोनों का इलाज मधेपुरा सदर अस्पताल में चल रहा है।