मुरैना शहर के स्टेशन रोड थाने की डायल 112 की सक्रियता से सिरमिती गांव के पास दलदल में फंसी नीलगाय की जान बचाई गई। सूचना मिलते ही चालक भूरी सिंह व आरक्षक हरेंद्र पाल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद नीलगाय को बाहर निकाला।उसे हल्की खरोंच आई,जिसका उपचार कर जंगल में छोड़ दिया गया।रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।