कुमारखंड: टपड़ा टोला के पास अज्ञात बाइक की टक्कर से महिला घायल, इलाज के लिए रेफर
मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना क्षेत्र के टपड़ा टोला के समीप शुक्रवार को दोपहर एक बजे अज्ञात बाइक के धक्का से एक महिला घायल हो गया। परिजनों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर प्रवीण कुमार ने प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया।