इटावा: सराय दयानत गांव में बच्चों के झगड़े के दौरान 2 पक्षों में हुआ विवाद, एक महिला ने दूसरी महिला को दांत से काटकर किया घायल
Etawah, Etawah | Feb 7, 2025 सिविल लाइन के सराय दयानत गांव में गुरुवार रात दस बजे बच्चों के विवाद में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में ऊषा देवी पत्नी प्रेम सिंह का गाल पड़ोसी महिला ने बुरी तरह से काट खाया, जिससे ऊषा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला ने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने विवाद के बाद ईंट पत्थर भी चलाए। पीड़िता की सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल कराया।