मेरठ: मेजर शुभम सैनी देहरादून हादसे में शहीद, मेरठ के घसौली गांव में शोक, रविवार को पहुंचेगा पार्थिव शरीर
मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव घसौली निवासी मेजर शुभम सैनी उत्तराखंड के देहरादून में एक सड़क हादसे में शहीद हो गए। चकराता में तैनात मेजर सैनी की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। इस दुखद खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।