मथुरा: वृंदावन में संत धर्माचार्य ने ऑनलाइन नॉनवेज फूड डिलीवरी के विरोध में बैठक कर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की रणनीति बनाई
वृन्दावन में डिलीवरी प्लेटफार्म द्वारा नॉनवेज फूड की डिलीवरी कराए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। धर्मरक्षा संघ द्वारा हनुमान टेकरी आश्रम में संगोष्ठी कर ऑनलाइन फ़ूड कंपनियों के खिलाफ मोर्चा खोला। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गॉड ने तीर्थ नगरी में मांस व शराब की बिक्री को पवित्र नगरी की छवि को नष्ट करने का षड्यंत्र बता कर इन पर कार्रवाई करने की बात कही।