पिपरा: घांसीखाप चपरवार मोड़ के पास हाईवे पर ट्रक और ऑटो की टक्कर, एक की मौत, दो घायल
Pipra, Palamu | Mar 22, 2026 पीपरा थाना क्षेत्र के घांसीखाप चपरवार मोड़ के समीप एनएच 139 सर्विस रोड़ पर रविवार के शाम 5:00 बजे हाइवा और ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। टक्कर के बाद ऑटो सड़क पर पलट गया, जिससे उसमें सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। मृत महिला की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के सहरसवा गांव निवासी शीला देवी 45 वर्ष के रूप में हुई है