बबेरू: बड़ा गांव में तालाब में डूबने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Baberu, Banda | Mar 31, 2026 बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी राहुल पुत्र कमलेश खेंगर उम्र करीब 9 वर्ष आज मंगलवार की दोपहर अपने 3 वर्षीय बहन कोमल के साथ तालाब में नहाने के लिए गए थे, तभी नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से राहुल डूब गया जिसकी मौत हो गयी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलुस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है, घटना से परिवार मे कोहराम मचा हुआ है।