गुमला: नहाने के दौरान कुएं में डूबने से करौंदी निवासी युवक की मौत
Gumla, Gumla | Sep 7, 2025 गुमला शहर से सटे करौंदी गांव में नहाने के क्रम में पैर फिसलने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक अपने बच्चों के साथ घर के समीप कुआं में नहाने गया था। पानी भरने के क्रम में पैर फिसलने से वह कुआं में गिर गया काफी देर तक वह ऊपर नहीं आया इसके बाद बच्चे शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े आए और उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।