गुमला: PLFI को हथियार सप्लाई करने वाले फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया, आत्मसमर्पण की चेतावनी दी
Gumla, Gumla | Sep 6, 2025 प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के फरार अभियुक्त सिसई थाना क्षेत्र के सेमरा पाकर टोली गांव निवासी अजय खड़िया पिता रोपना खड़िया के घर गुमला थाना के एस आई सुमित कुमार ने इश्तेहार चिपका कर सरेंडर की चेतावनी दी है। वर्ष 2023 में शहर के नेटको टाइल्स दुकान के पीछे छापामारी कर हथियार के साथ तीन नक्सली सहयोगियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। एक फरार था।