देहरादून: कांग्रेस मुख्यालय में विधायक प्रीतम सिंह ने प्रेस वार्ता की, अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन पर दी प्रतिक्रिया
विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन' का आयोजन किया जा रहा है जिसका कांग्रेस स्वागत करती है। उन्होने कहा कि इस सम्मेलन के साथ साथ हम सभी को पहाड़ों से हो रहे पलायन को रोकने के लिए कार्य करना होगा. तभी पलायन की समस्या दूर हो सकती है।