सीकर जिले के नेठवा गांव के पास स्विफ्ट कार और टेंपो की टक्कर में दो लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार की देर रात हुआ। हादसे में दो लोगों की मौत हो जाने के बाद पुलिस ने दोनों मृतकों के शवो का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिए और मामले की जांच शुरू कर दी है।