कांके: धुर्वा स्थित JSCA स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच हो रहे टेस्ट मैच को लेकर पुलिसकर्मियों को की गई ब्रीफिंग
Kanke, Ranchi | Feb 23, 2024 धुर्वा के JSCA स्टेडियम में इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज से टेस्ट मैच शुरू हो रहा है। मैच को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं मैच से पहले सिटी एसपी, ADM लॉ एंड ऑर्डर और हटिया DSP सहित JSCA स्टेडियम के अधिकारियों ने JSCA स्टेडियम में तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ किया और सुरक्षा में कोई चूक ना हो इसको सुनिश्चित करने को कहा गया।