बाराबंकी में गुरुवार को थाना जैदपुर पर 15 वर्षीय किशोरी के गुम हो जाने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई।उक्त सूचना पर थाना जैदपुर के मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त उ0नि0 सुरेश गुप्ता, उ0नि0 विनय यादव, उ0नि0 हलीम बाबू, म0आ0 खुशबू, का0 सुग्रीव सिंह द्वारा अथक प्रयास से उक्त 15 वर्षीय किशोरी को मात्र 03 घण्टे में सकुशल कर परिजनों के करीब साढ़े छः बजे सुपुर्द किया