सासाराम: विश्व कैंसर दिवस पर सासाराम में जागरूकता रैली एवं स्क्रीनिंग कैंप आयोजित
विश्व कैंसर दिवस पर सासाराम में जागरूकता रैली एवं स्क्रीनिंग कैंप आयोजित। सासाराम सदर अस्पताल स्थित कैंसर विभाग द्वारा विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। सीडीओ डॉ. राकेश कुमार और अस्पताल उपाधीक्षक वीके पुष्कर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान कैंसर से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।