नोएडा: भारत उत्कर्ष महायज्ञ में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब <nis:link nis:type=tag nis:id=Noida nis:value=Noida nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=Mahayagya nis:value=Mahayagya nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=BharatUtkarshMahayagya nis:value=BharatUtkarshMahayagya nis:enabled=true nis:link/>
नोएडा में चल रहे भारत उत्कर्ष महायज्ञ में हर दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। महायज्ञ में शामिल भक्त अब तक लाखों आहुतियाँ दे चुके हैं। देश की विकास, समृद्धि और शांति के लिए यज्ञ पूर्ण विधि-विधान से संपन्न कराया जा रहा है। भगवान राम की कथा सुनने के लिए ग्रेटर नोएडा के साथ-साथ महाराष्ट्र से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और बढ़ गई है। महायज्ञ स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, कार्यक्रम में आए श्रद्धालु अलग-अलग राज्यों की संस्कृति, परंपरा और प्रस्तुति का आनंद ले रहे हैं।