शाम्हो अकहा कुरहा: शाम्हो प्रखंड कार्यालय आरटीपीएस काउंटर के बाहर दो गुटों के बीच हुई मारपीट
शाम्हो प्रखंड कार्यालय आरटीपीएस काउंटर के बाहर सोमवार शाम को दो गुटों के बीच जमकर घूंसा बाज़ी हुआ। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर पहले दोनों गुटों के बीच गरमा गरम बहस हुआ। तत्पश्चात दोनों गुटों के बीच दनादन घूंसे बाज़ी होने लगी ।आसपास मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को पकड़ कर अलग किया ।तब जाकर मामला शांत हो पाया ।