कवर्धा: खरहट्टा चौक में तेज रफ्तार बाइक सवार दो युवकों ने सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर में टकराए, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
मामला पांडा तराई थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम खरहट्टा चौक का है। जहाँ शुक्रवार की रात 08:30 के करीब एक तेज रफ्तार बाइक में सवार दो युवक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर में जाकर टकरा गए। जिसमें एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल कवर्धा में भर्ती कराया गया है।