गोमिया क्षेत्र में हाथियों के झुंड द्वारा हुई हृदयविदारक घटना, जिसमें दो निर्दोष लोगों की दर्दनाक मृत्यु हुई और चार लोग घायल हुए, पूरे राज्य को शोक और पीड़ा में डुबो देने वाली है। यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि उन परिवारों की असहनीय त्रासदी है जिनके घरों के चिराग बुझ गए। इस दुखद समाचार ने समाज और शासन — दोनों को भीतर तक झकझोर दिया है।