संगरिया: पावर हाउस कॉलोनी के हनुमान मंदिर में हुई श्री मद भागवत कथा
पावर हाउस कॉलोनी हनुमान मंदिर में शाम 4 बजे श्री मद भागवत कथा में कथा वाचक महावीर शास्त्री ने प्रवचन करते हुए कहा कि बच्चों को आराम पसंद जीवन शैली से बाहर निकलकर उन्हें मानसिक शारीरिक व नैतिक रूप से मजबूत करना समय की जरूरत है। इस अवसर पर उन्होंने सीता स्वंयवर की संगीतमय कथा सुनाई। जिसमें उन्होंने कैकई द्वारा 2 वर मांगने की कथा विस्तार से सुनाई।