लंका में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर एकता यात्रा का आयोजन, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक हुए शामिल
Sadar, Varanasi | Nov 17, 2025 वाराणसी। लंका क्षेत्र के रामलीला मैदान में सोमवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर एकता यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। हजारों की संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, मेयर, पार्षद व स्थानीय नागरिकों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।