गोड्डा: गाँधीग्राम के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एएसआई घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Godda, Godda | Feb 8, 2026 रविवार की दोपहर पथरगामा थाना क्षेत्र के गांधीग्राम के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गए। घायल का नाम नाथन मुर्मू है जो बसंतराय थाना में एएसआई के पद में कार्यरत है। वो गोड्डा से ड्यूटी जा रहे थे तभी ये घटना घटी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें 108 एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भिजवाया गया जहाँ उनका इलाज चल रहा है।