हलई थाने की पुलिस ने दरबा गांव के रहने वाले रघुवीर राय एवं उनके भाई महावीर राय को मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दोनों भाइयों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। कागजी कार्रवाई के बाद दोनों भाइयों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।