लूनकरनसर: स्टडी वीजा पर रूस गए अर्जनसर निवासी युवक को जबरन सेना में भर्ती किया गया, यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में किया तैनात
अर्जनसर निवासी युवक को सेना में भर्ती कर युद्ध में झोंके जाने का मामला सामने आया है। अर्जनसर निवासी अजय गोदारा नामक युवक स्टडी वीजा पर रूस गया था। जहां सेना ने उसे जबरन भर्ती कर यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में भेज दिया। युवक ने वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है। वहीं अजय गोदारा के पिता और मां ने भारत सरकार से गुहार लगाते हुए बेटे को वापस लाने की अपील की है।