शाहनगर: खेत से भैंस निकालने पर विवाद, बल्ले से हमला करने पर 60 वर्षीय वृद्ध की मौत
पन्ना जिले के शाहनगर क्षेत्र के हरदुआ गांव में खेत से भैंस निकालने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि देवेंद्र अहिरवार ने 60 वर्षीय नोने लाल पटेल के सिर पर लकड़ी के बल्ले से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही हरदुआ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।