चूरू: दादाबाड़ी में गौड़ ब्राह्मण महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न, 140 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
Churu, Churu | Dec 21, 2025 चूरू शहर के दादाबाड़ी में रविवार को गौड़ ब्राह्मण महासभा का प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष विजय हरितवाल रहे, जबकि अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष सुधाकर सहल ने की। विशिष्ट अतिथियों में महासभा के उपाध्यक्ष विजय बासोतिया आदि रहे।