बिहार: आईएमए हॉल में 9 मार्च को चिकित्सकों का होगा 'मिलन 2025' का आयोजन, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई जानकारी
Bihar, Nalanda | Mar 7, 2025 बिहार शरीफ के आईएमए हॉल में मिलन 2025 का आयोजन होगा जिसकी जानकारी शुक्रवार की दोपहर 3:30 बजे आई एम ए हाॅल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई जानकारी।आईएम के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि 9 तारीख को आईएमए हाल के प्रांगण में मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य नालंदा जिले के सभी चिकित्सकों को एक मंच पर लाना है।