बिहारीगंज प्रखंड में सरस्वती पूजा को लेकर प्रतिमा निर्माण अंतिम चरण में है। कारीगर दिन-रात मेहनत कर पारंपरिक तरीके से प्रतिमाओं को आकार दे रहे हैं। इस वर्ष 1500 से 15 हजार रुपये तक की छोटी-बड़ी प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। बढ़ती महंगाई के बावजूद कलाकार पूरी श्रद्धा के साथ काम में जुटे हैं, ताकि पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की मांग पूरी हो सके।