हरसिद्धी: हरसिद्धि के पूर्व राजद विधायक को राजद पार्टी ने सीतामढ़ी का बनाया लोकसभा प्रभारी, शुभचिंतकों ने दिया शुभकामनाएं.
हरसिद्धि विधानसभा के पूर्व राजद विधायक सह बिहार अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार राम को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सीतामढ़ी जिले का लोकसभा चुनाव 2024 का प्रभारी बनाया. प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं सहित शुभचिंतकों नें शुभकामनाएं दिया. श्री राम ने बताया कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने जो विश्वास जताया है उसे मैं टूटने नहीं दूंगा.