द्वारका: द्वारका जिले से पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद 2 वांटेड बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है
हरियाणा से बोर्डर पार करके दिल्ली देहात में सड़कों पर और राह चलते लोगों से गोल्ड चेन और मोबाइल लूटने वाले दो शातिर बदमाशों को द्वारका जिले से पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इनके पास से सोफिस्टिकेटेड पिस्टल, सिंगल शॉट का पिस्टल, जिंदा कारतूस, तीन चली हुई गोलियों के खाली खोखे और मोटरसाइकिल को भी बरामद किया गया है।