आगरा: थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के रामबाग चौराहे पर नाले में मिला बुजुर्ग का शव, पुलिस जांच में जुटी
Agra, Agra | Jan 24, 2026 एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के रामबाग चौराहे पर नाले में 45 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त कराने के साथ ही मौत के कारणों की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।