नानपारा: रिसिया नगर निवासी युवक की नेपाल में सड़क हादसे में हुई मौत, शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौटते समय हुआ हादसा
रिसिया थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी अनिल कुमार जायसवाल उम्र 32 वर्ष शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से नेपालगंज गया था, जहां से घर वापस लौट रहा था। इसी बीच नेपालगंज के सिद्धार्थ देव होटल के पास तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे नेपालगंज के भेरी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।