जमुई: लोकसभा चुनाव को लेकर दाखिल नामांकन पत्रों की समीक्षा 30 मार्च को होगी, जमुई डीएम ने दी जानकारी
Jamui, Jamui | Mar 30, 2024 लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रथम चरण के मतदान हेतु निर्वाचन प्रक्रिया जारी है। नामांकन पत्र दाखिल करने की मियाद खत्म हो चुकी है। अगले पायदान पर संविक्षा का कार्य किया जाना है जिसके लिए 30 मार्च की तिथि मुकर्रर है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम राकेश कुमार ने बताया कि जमुई लोकसभा क्षेत्र के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की संवीक्षा 30 मार्च को की जाएगी।