झांसी: राजापुर गांव में दबंगों ने की मारपीट, जमीन पर कब्जे का आरोप, पीड़ित परिवार ने रक्सा थाने में की शिकायत
Jhansi, Jhansi | Dec 17, 2024 मामला रक्सा थाना क्षेत्र के राजापुर गांव का है। जहां के रहने वाले कल्याण परिहार ने मंगलवार समय करीब दोपहर 3:00 बजे रक्सा थाने में शिकायती पत्र दिया। शिकायती में बताया गया कि गांव के ही रहने वाले दबंग लोग उसके जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, जब उसने और उसके पिताजी ने मना किया तो लाठी डंडों से प्रहार कर दिया।