विदिशा नगर: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना
जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में विदिशा के माधवगंज चौराहा पर सोमवार शाम 5 बजे महंगाई के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। बढ़ती गैस सिलेंडर कीमत, बिजली दरों में वृद्धि और पेट्रोल-डीजल की महंगाई को लेकर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।