बिहिया: बिहिया पुलिस ने चोरी के बाईक के साथ एक को किया गिरफ्तार
Behea, Bhojpur | May 17, 2024 बिहिया थानाध्यक्ष राजेश मालाकार ने चेकिंग अभियान में चोरी के बाइक के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना मिली कि चोरी के बाईक पर एक युवक जा रहा है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने रामपुर निवासी को बाईक के साथ गिरफ्तार कर लिया। जब गाड़ी के कागजात मांगने पर कोई प्रस्तुत नहीं किया गया।