बिहिया: चक्की नौरंगा चेक पोस्ट पर जांच के दौरान पुलिस ने व्यक्ति से ₹4.12 लाख से अधिक नकदी की जब्त
Behea, Bhojpur | May 15, 2024 बहोरनपुर थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह ने बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच बने चक्की नौरंगा चेक पोस्ट पर जाँच के दौरान एक व्यक्ति परमानंद ठाकुर के पास से 4 लाख 12 हजार 640 रुपया जप्त किया है। परमानंद ठाकुर उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के बैरिया थाना क्षेत्र के नौरंगा गाँव के रहने वाले हैं। वे अपने गाँव नौरंगा से बिहार के भोजपुर जिला के बिहिया जा रहे थे।