डिंडौरी जिले के भुरसी गांव के किसानों के खेतों तक तरच एनीकट बांध के नहर का पानी नहीं आ पाता जिसके चलते किसानों को खेतों में सिंचाई को लेकर परेशानी हो रही है जिसके चलते किसानों ने शुक्रवार दोपहर 12:00 कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई । दरअसल किसानों ने पांच सूत्रीय समस्या के निराकरण को लेकर प्रशासन से गुहार लगाई जिससे खेतो तक नहर का पानी पहुंच सके ।