कुंडम: ग्राम छपरा में CM मोहन यादव ने सांदीपनी विद्यालय और आईटीआई का किया लोकार्पण, लोगों को किया संबोधित
कुंडम के ग्राम छपरा में मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 18 करोड़ 41 लाख रु की लागत से बने सांदीपनी विद्यायल और 12 करोड़ 63 लाख रु की लागत से आईटीआई भवन का शनिवार शाम 5 बजे के करीब लोकार्पण किया।इस दौरान सीएम मोहन यादव ने केंद्र सरकार और मप्र सरकार की उपलब्धियों को लेकर मंच से भाषण दिया।