बेगूसराय: फुलवरिया थाना की पुलिस ने अपह्रता को मोकामा से किया बरामद, SP ने दी जानकारी
फुलवरिया थाना की पुलिस ने अपह्रता को मोकामा से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों फुलवरिया थाना में एक महिला के अपहरण किये जाने का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी अनुसंधान कर महिला को मोकामा से सकुशल बरामद कर किया है.