हिसार: सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महोत्सव पूर्ण, जिंदल सरोवर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा
Hisar, Hissar | Oct 28, 2025 हिसार में पूर्वांचल जन कल्याण संगठन समिति के तत्वावधान में जिंदल सरोवर और जिंदल पार्क मिल गेट पर सोमवार सुबह छठ महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। प्रातः चार बजे से ही हजारों श्रद्धालु सरोवर किनारे पहुंचने लगे। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने जल में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और छठ मैय्या के भजन-कीर्तन गाते हुए सूर्य देव से आशीर्वाद मांगा