पीलीभीत: पूरनपुर कोतवाली गेट पर भगवान श्री राम दरबार का चित्र लगाने पर लोगों ने जताई नाराजगी, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पूरनपुर कोतवाली की दीवार पर श्री राम दरबार का चित्र लगाया गया आरोप है कि इसके नीचे कूड़ा व गंदगी पड़ी रहती है। इसके अलावा शराब के खाली पाउच भी मिलते हैं। धर्म का मजाक बनाकर घोर अपमान की बात कही गई है। मूर्ति न हटने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। इसको लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है।