पीलीभीत: गांव किशनपुर हरीपुर में पूर्व प्रधान के पुत्र के दरवाजे पर दिखा मगरमच्छ का बच्चा दिखा
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर हरीपुर निवासी पूर्व प्रधान पुत्र देव नारायन वर्मा उर्फ पिंकू के घर के पास एक मगरमच्छ का बच्चा देख लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घर से ही कुछ दूरी पर नहर है। फिलहाल देररात मामले की सूचना वन विभाग को दी गई थी और मगरमच्छ का बच्चा कहा से आया इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।